रामायण कॉन्क्लेव नोएडा : जन-जन के राम कण-कण में राम | महर्षि यूनिवर्सिटी नोएडा #RamayanConclave #RamayanConclaveNoida

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

रामायण कॉन्क्लेव नोएडा : जन-जन के राम कण-कण में राम | महर्षि यूनिवर्सिटी नोएडा #RamayanConclave #RamayanConclaveNoida

संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश तथा अयोध्या शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रामायण कॉनक्लेव श्रृंखला के अन्तर्गत "महर्षि यूनिवर्सिटी" (Maharishi University of Information Technology) नोएडा में "जन जन के राम रामायणकॉन्क्लेव 2023" का आयोजन दिनांक 25 फरवरी 2023 को किया जा रहा है।



संस्कृति एवं पर्यटन विभाग प्रदेश में रामायण कान्क्लेव आयोजित करने जा रहा है। 18 स्थानों में होने वाले इस आयोजन से योगी सरकार लोगों को रामराज्य के दर्शन कराएगी। 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रामायण कान्क्लेव (रामायण सम्मेलन) का शुभारंभ भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से होगा, जबकि 12 अक्टूबर को समापन लखनऊ में होगा। चित्रकूट में इसका आयोजन 'वाल्मीकि के राम' की थीम पर किया जाएगा, जिसमें बुंदेलखंडी लोक कलाकार वनवासी राम के दर्शन कराएंगे। चित्रकूट में होने वाले आयोजन में स्थानीय सहयोगी उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य एवं जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा.गोपाल कुमार मिश्र ने बताया कि संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने आयोजन को अंतिम रूप दे दिया है। रामायण कान्क्लेव से प्रदेश के16 जिलों में संगोष्ठियों के साथ-साथ करीब 2500 लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रामराज्य की जीवंत बनाएंगे। चित्रकूट में होने वाले आयोजन के लिए जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने 'वाल्मीकि के राम' थीम दी है, क्योंकि महर्षि के कहने पर ही भगवान राम चित्रकूट में रहे थे। यहां पर आयोजन 16 व 17 अगस्त को प्रस्तावित है। "रामायण पूर्ण आत्मज्ञान के लिए है; रामायण प्रत्येक व्यवसाय में निपुणता / सिद्धि के लिए है ; रामायण प्रकृति के नियमों पर प्रवीणता के लिए है; रामायण किसी भी इच्छा की पूर्ति के लिए है; रामायण एक आदर्श मनुष्य, एक आदर्श समाज और एक आदर्श विश्व का निर्माण करने के लिए है।"

Post a Comment

0 Comments